महर्षि बाबा ओरीदास की सप्ताहिक रसोई।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र के मोन गांव स्थित महर्षि बाबा ओरीदास की तपोस्थली पर प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले मेले के दौरान शुधीभक्तगणों द्वारा दर्शनार्थियों के लिए चलाई जा रही ओरीदास बाबा की साप्ताहिक रसोई का आकर्षण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। यहां पर प्रत्येक मंगलवार को जहां सैकड़ों भक्तजन दर्शनोंपरांत सुस्वादिष्ट रसोई में बने व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं, तो वहीं रसोई में सहयोग करने वाले लोगों की तादात नित्य बढ़ती जा रही है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में इस रसोई के बारे में व्यापक चर्चा हो रही है।

     आपको बता दें कि, ओरीदास बाबा की तपोस्थली पर प्रत्येक मंगलवार को एक मेले का आयोजन होता है। जिसमें महराजगंज क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों से बड़ी तादाद में महिला, पुरुष और बच्चे विशेषकर युवक और युवतियां अपनी मन्नतें लेकर बाबा की शरण में आते हैं, और यहां पूजा पाठ भी करते हैं। इसके अलावा दूरदराज से आने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का जिम्मा तपोस्थली से जुड़े मोन गांव के समाज सेवक पंडित शारदा शरण पांडेय की अगुवाई में नव युवकों की एक टोली द्वारा सामूहिक प्रयास से मिलजुल कर बाबा ओरीदास की रसोई के नाम से पाकशाला प्रारंभ की है। जिसमें मंगलवार के दिन बड़ी मात्रा में स्वादिष्ट भोजन और प्रसाद तैयार कराया जाता है, और दिन भर इस रसोई में आकर भोजन और प्रसाद ग्रहण करने वालों का तांता लगा रहता है। लोग यहां के भोजन और प्रसाद की क्वालिटी की तारीफ करते नहीं थकते।

     शारदा प्रसाद पांडेय द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में धीरे-धीरे लोगों का कारवां जुड़ता गया। इस बार जब इस संवाददाता ने बाबा ओरीदास की रसोई का दौरा किया, तो वहां महराजगंज के पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्षा संगीता जायसवाल, संतोष कुमार जायसवाल, राजू किराना स्टोर, सोनू शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्षा शक्ति रस्तोगी, विनीत जायसवाल, क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी, भाजपा के बछरावां विधानसभा क्षेत्र से विधायकी का चुनाव लड़ चुके वर्तमान में प्रांतीय परिषद सदस्य डॉक्टर एमडी पासी, भाजपा नेता शिव शंकर शुक्ला, अजय गुप्ता आर्यन भारत सर्विस मऊ, धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रामनरेश राजा कंसपुर, गोकर्ण शमशेरगंज, भाजपा नेत्री वंदना सिंह,भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी जिला मंत्री महिला मोर्चा, शैलेंद्र प्रताप साहू उर्फ राहुल साहू, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, आकाश वैश्य, सीताराम पासी आदि वहां रसोई में स्वयंसेवक की भूमिका में नजर आए, जो बढ़-चढ़कर रसोई में आने वालों को भोजन और प्रसाद ग्रहण कराने में योगदान कर रहे थे।

     यही नहीं इन लोगों ने निरंतर इस रसोई के संचालन में योगदान करने का सिलसिला भी चला रखा है। यह सब देख कर रसोई के संस्थापक और संचालक शारदा शरण पांडेय गदगद है, और वह इस कार्य का श्रेय श्री हनुमंतलला और उनके परम भक्त महर्षि बाबा ओरीदास की परम कृपा बताते हैं। श्री पांडेय ने बताया कि, इस रसोई के संचालन में जो कोई भी बड़ा या छोटा सहयोग करना चाहे, उन सब का वह हृदय से स्वागत करते हैं, तथा उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9918268681 को महर्षि बाबा ओरीदास की रसोई में सहर्ष दान करने वालों के लिए प्रेषित किया है। दानदाता इस नंबर पर संपर्क कर अपना योग दान कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ