रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: डलमऊ से स्थानांतरित होकर आई उप जिलाधिकारी सविता यादव ने महराजगंज में अपना कार्यभार आज ग्रहण कर लिया है। यहां आगमन पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह और नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव ने उनका स्वागत किया।
आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी सविता यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद तहसील परिसर का भ्रमण कर विभिन्न भवनों और कार्यालयों में चल रहे कामकाज को देखा। इस दौरान उनसे बड़ी तादाद में अधिवक्ता और जनता से जुड़े लोग मिले। उन्होंने कहा कि, वह शासन की मंशा के तहत उच्च उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देश पर काम करेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि, हर पीड़ित को न्याय मिले, तथा ग्राम समाज और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे ना हो।

0 टिप्पणियाँ