रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सिक्खों के गुरु तेगबहादुर सिंह के 354वें जन्म दिवस के अवसर पर महराजगंज स्थित गुरुद्वारे में शनिवार की रात प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सिक्खों के साथ-साथ बड़ी तादाद में हिंदुओं ने भी हिस्सा लिया। शब्द कीर्तन के अलावा अरदास और आरती के साथ प्रसाद वितरण का काम देर तक चलता रहा। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद लोग का हुजूम मौके पर डटा रहा।
आपको बता दें कि, दानेश्वर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारे की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती आदया कौर की अगुवाई में बबली कौर, जोगिंदर कौर, रिया कौर, हेमा कौर, सिदर कौर, कमलजीत कौर, सुरजीत कौर के साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार फत्ते सिंह, सरदार जगजीत सिंह, सरदार सुंदर सिंह, सरदार प्रीतपाल सिंह आदि ने संगीतमय शब्द कीर्तन किया।
इस मौके पर गुरुद्वारे को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शब्द कीर्तन आरती के पश्चात पूड़ी सब्जी, खीर और नुक्ती का वितरण किया गया। कार्य क्रम में श्रद्धालुओं ने राज करेगा खालसा बाकी रहे न कोय और पंथ के जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर सरदार समरजीत सिंह, सरदार दलजीत सिंह के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी, कालिका प्रसाद त्रिपाठी, अमरदीप गुप्ता, कृपा शंकर त्रिपाठी, प्रेम नाथ वैसे, पप्पू हलवाई, बलबीर सिंह, अमर दीप सिंह, संतोष वर्मा सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ