रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महा सचिव प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने गांव गलियों का दौरा शुरू कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी संगठन में जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेसियों के एक दल ने मऊ गर्बी गांव पहुंचकर सैकड़ों युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए उन्हें कांग्रेस की नीतियों और रीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, और अपील की है कि, देश को बचाने के लिए युवा वर्ग तेजी से कांग्रेस में जुड़े और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाकर देश और प्रदेश को गर्त में जाने से बचाएं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज यादव बछरावां विधानसभा कोऑर्डिनेटर रहे।
आपको बता दें कि, पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन श्रजन अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों की एक टीम जिसकी अगुवाई बछरावां विधानसभा के प्रभारी अजीत सिंह की अगुवाई में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, दिनेश मिश्रा, भरत मिश्रा, राहुल सिंह, उमाकांत अवस्थी आदि मऊ गांव पहुंचे और पूरे अहलादी स्थित एक निजी विद्यालय में बैठक करके आए हुए युवाओं को कांग्रेस की नीतियों और नीतियों तथा भावी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से समझाया।
इस मौके पर मनोज यादव कोऑर्डिनेटर बछरावां विधानसभा ने कहा कि, देश में कट्टरवादी ताकतों ने लोगों को गुमराह कर सत्ता हथिया ली है। इनकी विभाजनकारी नीतियों से देश को खतरा पैदा हो गया है। दोनों स्थानों पर सरकारें भयंकर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जाति को जाति से, मजहब को मजहब से, एक प्रांत से दूसरे प्रांत को लड़ाने का काम शुरू है। सरकार की गलत नीतियों से पूरे देश में किसान आंदोलित है। कारोबार ठप हो रहे हैं। बेरोजगारी अंधाधुन बढ़ रही है। सरकार गरीबों का हक छीन कर धन्ना सेठों को मालामाल करने में जुटी हुई है। महिलाओं पर जुल्म बढ़ रहे हैं। अर्थव्यवस्था गर्त में चली गई है। ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सच्चे विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस सरकार की हर गलत नीति का डटकर विरोध करेगी।
बछरावां विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि, कांग्रेस अधिकाधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर उन्हें प्रोत्साहित करेगी, और जितना सम्मान युवाओं को कांग्रेस में मिलेगा उतना अन्य किसी दल में नहीं मिलेगा। क्योंकि कांग्रेसी में नेतृत्व की कमान युवा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के हाथों में है। ऐसे में आप सभी को कांग्रेस से जुड़ना चाहिए।
बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा ने कहा कि, जिस तरह अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर कांग्रेश ने देश को आजाद कराया है। उसी तरह युवाओं को संगठित करके देश को मोदी और योगी से मुक्त कराया जाएगा। कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पदाधिकारियों का समर्थन किया, और भरोसा जताया कि, वह लोग बड़ी तादाद में कांग्रेस से जुड़कर देश के लिए काम करेंगे।
इस मौके पर सुजीत सिंघ, संजय सिंह, राहुल सिंह, हरि चरन पासी, रियाज अहमद, मो ज़फर, श्याम सिंह, मुन्ना मिश्र, दिलीप सिंह, राजकुमार पासी, दयाराम पासी, पूरन कोरी, लखन पासी, अयोध्या रैदास आदि लोग मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ