रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: कम्बल वितरण अभियान के तहत ऊंचाहार विधानसभा के मास्टर नगर में सैकड़ो गरीबों, विधवाओं, दिव्यांगो व जरुरत मंदो को कम्बल वितरण, किसान सम्मान समारोह व समरसता भोज का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद रहे।
आपको बता दें कि, संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, गरीबों की सेवा अधिक से अधिक करनी चाहिए। ठंड के इस मौसम में जरुरतमंदो को कम्बल देना पुण्य का कार्य है। भाजपा की सरकार में प्रत्येक वर्ग का ध्यान दिया जा रहा है। मोदी ने प्रधान-मंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना आदि कई योजनाओं के माध्यम से गरीबों का विकास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व मे प्रदेश खुशहाल है।
कार्यक्रम में पांच किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अतुल सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, अतुल सिंह लगातार गरीबों की सेवा करते रहते हैं। वहीं अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि, ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है। वे हमेशा भाजपा की विचारधारा के अनुसार गरीबो की सेवा करते है, और आगे भी करते रहेगे, उन्होंने कहा की हम सभी की पहली प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि, सभी जरुरतमंदो की जरूरतें पूरी की जाये।
कुंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि, मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास हो रहा है।2022 में निश्चित ही ऊंचाहार में भाजपा का विधायक होगा। इसके पहले मुख्य अतिथि व अतुल सिंह का आयोजक अनवर खां के नेतृत्व में सैकड़ो मोटरसाइकिलों के साथ जोरदार स्वागत हुआ।कार्यक्रम का संचालन दीपू सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एंन0पाठक, मंडल अध्यक्ष ऊंचाहार शैलेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहनिया गुड्डू यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जुनैद आलम, सुनील पान्डेय, विजय मिश्रा, आशीष गुप्ता, पप्पू मिश्रा, सत्यम साहू, गोलू अग्रहरि, विनीत कौशल, राम पाल, सुरेन्द्र, राम प्रसाद, राम दुलारी, हीरा पासी आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ