फोटो-एडीएम ने शहीदों को शहीद स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर व प्रर्दशी स्टाल को देखते हुए
मुंशीगंज शहीद स्मारक पर अधिकारी व गणमान्यजनों द्वारा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
देश व समाज को विकास व उन्नति की राह पर लेकर चले तथा शहीदों के सपनों को करे साकार
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: मुंशीगज स्थल शहीद स्मारक में आयोजित शहीद श्रद्धांजलि समारोह के अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष व नगर मजिस्टेªट युगराज सिंह ने शहीदों के प्रति शहीद स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम 07 जनवरी 1921 को हुए किसान आन्दोलन के शहीदों की याद में आयोजित किया जाता है।
आपको बता दें कि, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह व अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष ने कहा कि गरीबों मजलूमों की समस्याओं को दूर कर सक्रिय भूमिका निभाये। आजादी के बाद से देश और प्रदेश मे कई सफलताएं व कीर्तिमान स्थापित किए है और निरन्तर विकास की ओर बढ़ रहा है। विसंगतियो और कमियो को दूर किया जाना चाहिए। कुदरत ने भी प्रकृति मे विविधताएं देखकर प्रकृति को संुदर किया है। देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों, देशभक्तों के जीवन मूल्यो एवं आदर्शो का स्मरण किया जाये तथा अच्छे कार्यो को सम्पादित कर महान देशभक्तों के सपनों को साकार किया जाये। उन्होने कहा कि रचनात्मक सकारात्मक कार्यो से देश व समाज आगे बढ़ता है। उन्होने कहा कि, हमे अपने कतव्र्यो का निवर्हन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा के साथ करना चाहिए। उन्होने आहवान किया कि अमन चैन भाईचारा आपस में मेलजोल बढ़ाने तथा विकास कार्यो के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी जनसहयोग दें। चरित्रवान, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ बने तथा संकल्पों के अनुरूप स्वयं को ढालने का प्रयास करें। 07 जनवरी 1921 को हुए किसान आन्दोलन के शहीदों को शहीद स्थल मुंशीगंज में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
ज्ञातव्य हो कि, शहीद श्रद्धांजलि समारोह के पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, डीडी सूचना प्रमोद कुमार, मो0 राशिद, समाज सेवी महेन्द्र अग्रवाल, अतुल गुप्ता, अवतार सिंह छाबड़ा, पूनम तिवारी, अनिल मिश्रा, अध्यक्ष सवतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन अनिल मिश्रा, महांमत्री जय सिंह संेगर, शिव बाबू शुक्ला, विकास प्राधिकरण के बी0पी0 मौर्या आदि गणमान्यजन व बड़ी संख्या में आमजनो द्वारा सई नदी के तट पर दीपदान व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्छ आर्पित कर श्रद्धासुमन आर्पित किये गया था। इसी दौरान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही संकल्प ले देश व समाज को विकास व उन्नति की राह पर लेकर चले तथा शहीदों के सपनों को साकार करें। हम सभी लोग देश को अग्रसर करने के साथ ही राष्ट्र की एकता अखण्डता की रक्षा करने की प्रतिज्ञा ले। देश भक्तों तथा अमर बलिदानियों जिन्होने जीवन भर संघर्ष कर जो स्वाधीनता हासिल कराई थी उसके महत्व, उनकी कुर्बानियों के साथ ही हमें अपने कर्तव्यों को स्मरण दिलाता है। देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने के सभी मिलजुल कर प्रयास करेें, तथा लाईन के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान दे, उसकी पूरी बात सुने तथा जनता का विश्वास पाने में आगे आये।
इस अवसर शहीदों को नमन करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे शहीदों ने आज के दिन अपने प्राणों की आहूति देकर अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष किया। यह दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। हमे अपने शहीदों के संघर्ष को संजोकर रखने की आवश्यकता है। हम सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए। प्रशासन की ओर से शहीद स्थल की गरिमा बनाये रखने का पूरा प्रयास किया जायेगा। जिससे शहीदों के उद्देश्य एवं उनके आदर्शो को हमेशा जीवित रखा जा सके। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों सम्मानित किया गया। 07 जनवरी 1921 को अंग्रेजो द्वारा मुंशीगंज में सई नदी के तट पर निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसाई गयी जिसमें सैकड़ों किसान शहीद हुए। उन्ही शहीदों की याद में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुंशीगंज शहीद स्थल पर शहीद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। शहीद स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य स्टाल के माध्यम से कोरोना सम्बन्धी बचाव व आगामी दिनों में लगने वाले टीकाकरण आदि की जानकारी देने के साथ ही अपर जिलाधिकारी व नगर मजिस्टेªट युगराज सिंह ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। महिला कल्याण विभाग की महिला शक्ति केन्द्र को जिला समन्वयक पूजा शुक्ला, सुषमा कश्यप आदि द्वारा महिला शक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया गया। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अवधेश कुमार गौतम द्वारा खादी इकाई तथा उनके द्वारा उत्पादो की जानकारियों के साथ ही खादी सम्बन्धी योजनाओं के बारे में आमजनमानस को बताया गया तथा सूचना विभाग के कलाकार अजय जादूगर द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जादूगर अजय द्वारा जादू के माध्यम से कोरोना जागरूकता व सरकार की लाभ परक योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। बीएसए विभाग द्वारा मीनामंच परिवार द्वारा समस्त विकास खण्डों द्वारा लगाये गये स्टाल लगाकर मुख्य प्रर्दशनी लगाई गई।
कार्यक्रम का सकुशल संचालन करते हुए शिव नारायण सोनी द्वारा किया गया व अभार ज्ञापन अनिल मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट युगराज सिंह, सीओं सिटी डा0 अंजनी कुमार चतुर्वेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीडी सूचना प्रमोद कुमार, अध्यक्ष सवतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन अनिल मिश्रा, महांमत्री जय सिंह संेगर, शिव बाबू शुक्ला, श्याम सुन्दर पाण्डेय, जवाहर मौर्य, अमिता मिश्रा, तहसीलदार सदर अमिता यादव आदि गणमान्यजन व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।





0 टिप्पणियाँ