रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: अयोध्या में जन्म भूमि पर भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु भारतीय जनता पार्टी के बछरावां विधायक राम नरेश रावत द्वारा एक लाख एक हजार रुपए निर्माण समिति को रसीद काटकर दान दिया है।
आपको बता दें कि, राम जन्मभूमि का फैसला आने के बाद पूरे प्रदेश में जनमानस द्वारा मंदिर निर्माण में सहयोग राशि दी जा रही है। जिसके लिए आर एस एस और भाजपा के लोगों द्वारा विशेष रूप से एक अभियान चलाकर मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के बछरावां विधानसभा विधायक द्वारा नगद धनराशि जमा कर मंदिर निर्माण में सहयोग किया गया है। इस दौरान श्री रावत ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में राम मंदिर का निर्माण प्रमुख एजेंडा था। जिसको भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर जन सहयोग से मंदिर निर्माण संभव हो पाया है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जिसका परिणाम है कि, अयोध्या की पावन धरती पर भव्य मंदिर निर्माण कारी प्रारंभ हो चुका है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ