रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय कस्बे में संचालित दयानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत विवेकानंद एक प्रेरणा स्रोत पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्र एकता, नेहा, नैनसी ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
आपको बता दें कि, आयोजित प्रतियोगिताओं में चित्रकला प्रतियोगिता में जहां मानसी, तनु शर्मा, पूजा चौधरी द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया गया, तो वहीं भाषण प्रतियोगिता में एकता, नैंसी, आर्यभट्ट द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए गए। इन्हीं कार्यक्रमों के बीच नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। आम जनता को जागरूक करने के लिए इस अवसर पर एक रैली भी निकाली गई। जिसको प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली बछरावां के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि, गंगा हमारी भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक एवं आर्थिक व्यवस्था की जननी है। चीफ प्रॉक्टर डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि, जीवनदायिनी गंगा को स्वच्छ रख कर हम भावी पीढ़ी को सुरक्षित कर सकते हैं। रैली का संयोजन डॉ शालिनी श्रीवास्तव एनसीसी एएनओ डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
इस मौके पर परीक्षा प्रभारी डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव, डॉ कृष्ण गोपाल, डॉक्टर संदीप सिंह, राजेश चंद्रा, सुखबीर, शिव कुमार, राजकुमार, ओपी पाल, रामचंद्र, प्रवीण कुमार तथा नरेंद्र का योगदान सराहनीय रहा।




0 टिप्पणियाँ