शिवगढ़/रायबरेली: अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एवं ज़िला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक महराजगंज कीर्ति प्रकाश पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक सलोन देविका शुक्ला मय हमराही राम नाथ मौर्य, अजय कुमार सिंह, अमरेन्द्र सिंह, दीपक मिश्रा एवं थानाध्यक्ष शिवगढ़ धीरेंद्र यादव मय पुलिस स्टाफ़ की संयुक्त टीम द्वारा थाना शिवगढ़ अंतर्गत कई गांवों में दबिश कार्रवाई गई। इस दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब को क़ब्ज़े में लेकर संचालित भट्टियों को नष्ट किया गया, व 15 क्विंटल लहन महुए को मौक़े पर ही नष्ट किया गया।
आपको बता दें कि, दबिश के दौरान एक महिला रमापति पत्नी स्वर्गीय लाल बहादुर, निवासी बोधिखेड़ा थाना शिवगढ़ रायबरेली को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ़्तार कर मुक़दमा पंजीकृत करते हुए जेल भी भेजा गया। आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि, अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार नजर रखते हुए, दबिश देकर कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ