रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे स्थित पूरेसुखई तिराहे पर एक टायर ट्यूब की दुकान में शरारती तत्वों द्वारा गुमटी का टीन उखाड़ कर आग लगा दी, जिससे उसमें रखे लगभग 2 लाख रुपए कीमत के टायर ट्यूब जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक जब तक दुकान में पहुंचता तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
आपको बता दें कि, घटना महराजगंज कस्बे की है यहां बीती रात लगभग 10:30 बजे अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा एक टायर की दुकान में पीछे से गुमटी का टीना उखाड़ कर पहले पेट्रोल डाला गया फिर उसके बाद उसमें आग लगा दी गई, जिससे उसमें रखा लगभग दो लाख रुपए कीमत के टायर ट्यूब जलकर स्वाहा हो गए। दुकान का स्वामी मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी वार्ड नंबर 7 पैगंबर नगर कस्बा महराजगंज ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है। मोहम्मद सलमान ने बताया कि, उसकी लोहे की गुमटी में टायर ट्यूब की एक दुकान करता था, जो बीती रात लगभग 10:00 बजे अचानक आग लगने से जलने लगी, और देखते ही देखते पूरी दुकान में दुकान में रखे टायर ट्यूब जलकर खाक हो गए। जब परिजन घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो देखा की गुमटी का टीना पीछे से उखड़ा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि, अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा डीजल व पेट्रोल डालकर दुकान जलाई गई है।
उधर घटना की सूचना मिलने पर आनन फानन पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा पीड़ित को आश्वस्त करते हुए कहा कि, जांच कर दोषी पाए गए लोगों पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ