रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक की शाखा महराजगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खाते खोले गए।
आपको बता दें कि, शाखा प्रबंधक ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, सुकन्या समृद्धि योजना मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई छोटी बचत स्कीम है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इसे शुरू किया गया था। यह स्कीम बेटियों की शिक्षा और उनके शादी ब्याह के लिए लिए रकम जुटाने में मदद करती हैं। इस स्कीम के तहत 7.6 फीसदी ब्याज मिलता है। इनकम टेक्स कानून के सेक्शन 80c के तहत सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर टैक्स में छूट भी मिलती है।
उन्होंने यह भी बताया कि, बेटी की उम्र 10 साल होने से पहले कभी भी सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाता 250 रुपए से खुल जाता है और कम से कम खाते के संचालन हेतु एक हजार रुपए जमा करने पड़ते हैं। किसी भी वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि में अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक शाखा में खुलवाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के 21 साल तक इसे चालू रखा जा सकता है। माता-पिता चाहे तो 18 साल की उम्र में बेटी की शादी होने तक इसे चला सकते हैं। इस मौके पर आजाद हिंद फौज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरेश कुमार अवस्थी उर्फ रिंकू, अखिलेश शुक्ला, राजेश यादाव सहित बैंक स्टॉप व योजना के तहत आई हुई बच्चियां तथा अन्य उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ