एसजेएस पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी दिन मंगलवार को भारतीय गणतंत्र दिवस के 72 वें वर्ष के पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा द्वारा झंडारोहण कर किया गया। उपस्थित शिक्षकगणों व छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान किया गया, तथा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।


   आपको बता दें कि, 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसजेएस पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं के द्वारा देश भक्ति गीत, हनुमान चालीसा व भाषण बड़े ही मनमोहक रूप में प्रस्तुत किए गए। जिसमें विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो उठा।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा द्वारा गणतंत्र दिवस की महत्ता को बताते हुए, देश के संविधान प्रमुख प्रावधानों नियमों व सर्वश्रेष्ठ शासन व्यवस्थाओं को स्पष्ट किया गया। साथ ही श्रीमती मिश्रा ने बताया कि, इन 7 दशकों में समय-समय पर आवश्यकताओं के अनुरूप कई संशोधन भी किए गए। वहीं प्रबंध तंत्र द्वारा वीरों के बलिदानों व उनके प्रयासों को बच्चों से अवगत कराते हुए उनमें देश प्रेम की भावना जागृत की।


   ♦️सब के अधिकारों का रक्षक अपना ये गणतंत्र है।

 ♦️लोकतंत्र ही मंत्र हमारा, हम सब को इस पर्व पर गर्व है।

  उक्त पंक्तियां उदाहरण द्वारा प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा ने उपस्थित शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाइयां दी। वहीं कार्यक्रम को आकर्षक व सफल बनाने में विद्यालय की ओर से नीलू सिंह, मोहिता, अंजली, अपूर्वा, शिवांश, नीरज, कमलेश, अश्वनी, विनोद, आकाश, धर्मेंद्र आदि शिक्षक गणों ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ