महावीर स्टडी इस्टेट विद्यालय में शहीदों को समर्पित रहे 72वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में 72 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से बच्चों ने मनाया, जिसे शहीदों को समर्पित किया गया। कालेज के प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह तथा प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने ध्वजारोहण किया, इसके उपरांत कॉलेज के बच्चों ने राष्ट्रगान एवं फौजी बैंड के साथ परेड निकालकर सलामी दी। मैनेजर ने दीप प्रज्वलन तथा शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया।

     आपको बता दें कि, 72 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा गणेश वंदना, राम कथा, जल संचय, सत्यभामा संवाद और कुछ बच्चों ने सारगर्भित भाषण, देशभक्ति गीत तथा बुजुर्गों को अपना समय देने का सारगर्भित संदेश जन-जन तक पहुंचाया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक ने स्वरचित कविता द्वारा देश प्रेम तथा स्वतंत्रता एवं गौरव की रक्षा हेतु स्वयं के प्राणों को मातृभूमि पर न्योछावर करने की प्रेरणा दी।

    कालेज के प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने अपने संबोधन तथा धन्यवाद ज्ञापन में बताया कि, 1930 को कांग्रेस अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई, तथा 26 जनवरी 1950 को 10 बस कर 18 मिनट पर संविधान लागू किया गया। इसके 6 मिनट बाद डॉ राजेंद्र प्रसाद ने पहले राष्ट्रपति की शपथ ली। श्री वाजपेई ने आगे कहा कि, आजादी को दिलाने में हमारे वीर सपूतों भगत सिंह, लाला लाजपत राय, वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, दुर्गा भाभी, चंद्रशेखर आजाद तथा अनगिनत सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी थी।

     सुभाष चंद्र बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी बनाई, जिसमें छह लाख वीर भारत माता को आजाद कराने हेतु भर्ती किए गए। इनमें तीन लाख की शहादत भी भारत माता को आजाद कराने में हुई। इसका उल्लेख रंजन बोरा मजूमदार की किताब कल्याण कुमार डे की किताबों में है, जो हमारे इतिहासों में नहीं पढ़ाया गया।

    श्री वाजपेई ने आगे कहा कि, यह पर्व हमारे वीरों और उनके संघर्षों को याद दिलाता है। प्रधानाचार्य ने सभी उपस्थित महानुभाव को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, तथा इसकी रक्षा हेतु बच्चों का आवाहन किया कि, बच्चों अब आपकी बारी है, सभी अपनी आजादी की रक्षा का वचन तथा अपने उत्कृष्ट कार्यों से देश को विश्व गुरु तथा समृद्ध भारत बनाने का प्रण लें। अंत में श्री बाजपेई ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया कि, अपने अमूल्य समय में कुछ क्षण निकालकर अपने बच्चों के उत्साहवर्धन में हमारा सहयोग करें। उन्होंने सभी मीडिया बंधुओं तथा अध्यापकों को बधाई दी। जिनके प्रयास से महावीर स्टडी इस्टेट अपनी प्रतिभा से बच्चों के भविष्य को निखार रहा है।

    इस अवसर पर गिरजा शुक्ला, राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेष मिश्र, नीरू बाजपेई, आलोक, सुमन बहादुर, सत्यप्रकाश भारती, अमित सिंह, लक्ष्मी सिंह, स्वाति सिंह, रुचि सिंह, शादियां, बंसीलाल, रामजी, अयोध्या प्रसाद, जगदीश तिवारी, गोमती आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ