रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में 72वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की संयुक्त प्रबन्धिका डाॅ0 रश्मी शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
आपको बता दें कि, संयुक्त प्रबन्धिका रश्मि शर्मा ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, और कहा कि, वर्तमान गणतंत्र दिवस विशेष है, क्योकि वर्तमान में कोरोना को हराने के बाद हम सब ये गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हम सभी को कोरोना आपदा को अवसर में बदलना चाहिए, और तकनीक से जुड़ते हुए अपने परीक्षाफल को बेहतर बनाना चाहिए।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने कहा कि, भारत देश के प्रत्येक नागरिक के द्वारा गणतंत्र दिवस को बडे़ उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है, गणतंत्र का अर्थ है, जनता के लिए जनता के द्वारा शासन, हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है।
कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा अनन्या सिंह एवं ईशा श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव, स्वप्निल शुक्ला, भूपेन्द्र शुक्ला, मंजली अवस्थी, प्रियदर्शनी तिवारी, दीपा मौर्या सहित समस्त अध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ