महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हॉयर एजुकेशन में 72 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ रश्मि शर्मा संयुक्त प्रबंधक एवं डॉ0 एस0 के0 पांडेय प्राचार्य व डी0एल0एड0 प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने भारत माता और राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके अपनी कृतज्ञता राष्ट्र के प्रति समर्पित किया। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को मुख्य अतिथि डॉ रश्मि शर्मा के द्वारा फहराया गया, तथा मुख्य अतिथि एवं समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सैल्यूट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया।
आपको बता दें कि, डॉ0 रश्मि शर्मा ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि, बच्चे ही राष्ट्र के भावी भविष्य हैं। आप सभी अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन करते हुए शिक्षार्थी के मूल कर्तव्य को प्राप्त करने में सफल बने, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आप सभी के लिए सहायक सिद्ध होगी।
प्राचार्य डॉ0 एस0के0 पांडेय ने समस्त छात्रों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामना दी, तथा अपने कर्तव्य बोध के प्रति जागरूक करते हुए समय प्रबंधन, नेतृत्व आदि विषयों पर विशेष बल दिया। वहीं डी0एल0एड0 की छात्रा शिखा ने गणतंत्र दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला, बीएससी की छात्रा भावना द्वारा राष्ट्रीय गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत करके सभी को राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत किया, जबकि स्नातक कला वर्ग की आरजू, कविता, शालीन, अंशिका ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत करके सभी को एकता के सूत्र में बांधने का सफल प्रयास किया।
राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अन्य विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए, गौरव मिश्र ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश को छात्रों के सम्मुख साझा किया। कार्यक्रम का संचालन आफरीन एवं देवेंद्र कुमार बाजपेई ने किया। इस अवसर पर डॉ0 जितेंद्र सिंह, डॉ0 अरुण कुमार, डॉ0 रश्मि श्रीवास्तव, अनीता मौर्या आदि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।




0 टिप्पणियाँ