महराजगंज के थाना दिवस में आए 12 शिकायती पत्र एक भी शिकायत का मौके पर नहीं हुआ निस्तारण।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज के थाना दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायतों का समय सीमा के अंदर निस्तारण किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह उद्गार आज महराजगंज कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस की अध्यक्षता करते हुए नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।

      आपको बता दें कि, शासन की मंशा के अनुरूप आज शनिवार को महराजगंज थाना परिसर में आयोजित होने वाले थाना दिवस में कुल 12 शिकायती पत्र आए। जिसमें 11 राजस्व से और एक शिकायती पत्र पुलिस विभाग से संबंधित रहा। जिनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। 

   इस मौके पर कोतवाली प्रभारी शरद कुमार, निरीक्षक अपराध असलम अली, एसएसआई प्रमोद कुमार, एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी, एसआई विकास चौधरी, दिवान प्रदीप चौधरी, हरि किशोर सिंह, आरक्षी सुमित शुक्ला सहित सभी क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ