विगत 20 दिन पहले घर से गायब हुआ 13 वर्षीय नाबालिग युवक सकुशल अपने घर पहुंचा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विगत 20 दिन पहले मां की डांट से क्षुब्ध होकर गायब हुआ, 13 वर्षीय नाबालिग युवक सकुशल अपने घर पहुंच गया है। एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि, उसके लखनऊ में होने की लोकेशन मिली थी, जिसके यहां रह रहा था उनके मोबाइल नंबर से पीड़ित पिता के फोन नंबर पर मिस कॉल आने के बाद उस मोबाइल नंबर पर बात करने से पता चला की वह नाबालिग युवक लखनऊ में रह रहा था, और सकुशल अपने घर पहुंच गया है।

    आपको बता दें कि, विगत 20 दिन पहले सुखई का पुरवा निवासी रवि शंकर गुप्ता ने महराजगंज पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपने 13 वर्षीय पुत्र संदीप गुप्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद महराजगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग युवक के ढूंढने के प्रयास में चारों तरफ अपना जाल बिछा दिया। इसी दौरान पीड़ित पिता रविशंकर गुप्ता के फोन पर एक मिस्ड कॉल आई, जिसकी सूचना उन्होंने एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी को दी। इसके बाद जमुना प्रसाद त्रिपाठी ने उस नंबर के लोकेशन की जांच करवाई, तो पता चला कि, वह नंबर लखनऊ का है।

      उन्होंने उसी नंबर पर फोन करके जब जानकारी हासिल की तो वह नंबर लखनऊ देहात के रहने वाले मनोज मिश्रा का निकला। उन्होंने एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी को बताया कि, कुछ दिन पहले उन्हें लखनऊ में एक 13 वर्षीय संदीप गुप्ता नाम का लड़का मिला है, जो उनके घर पर रह रहा है।

    जिसके बाद एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी के कहने पर लखनऊ निवासी मनोज मिश्रा ने उस बच्चे को किराया भाड़ा देकर उसे उसके घर तक पहुंचाने में मदद की। 13 वर्षीय संजीव ने बताया कि, उसकी मां ने उसे किसी कारण से डांट फटकार दिया था, जिसकी वजह से क्षुब्ध होकर वह घर छोड़कर लखनऊ चला गया था। वहां उसकी मुलाकात मनोज मिश्रा नाम के व्यक्ति से हुई, जिसके घर में वह रह रहा था, और उसे वहां किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ