संदिग्ध परिस्थितियों में 48 वर्षीय अधेड़ गायब, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका, दर्ज हुआ मुकदमा।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां रायबरेली; बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरुआ गांव निवासी 48 वर्षीय अधेड़ शंकर बक्स सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह मंगलवार को गांव से रायबरेली के लिए निकला था, संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोज खबर की, कहीं कोई अता पता नहीं लगा। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

      आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरआ गांव का रहने वाला शंकर बक्स सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह उम्र 48 वर्ष बीते मंगलवार को घर से सुबह लगभग 8:00 बजे रायबरेली मुकदमे की पैरवी के लिए कोर्ट गया था, वापस लौट कर घर नहीं आया, तब देर रात तक शंकर का कोई अता पता नहीं चला, तो परिजन व गांव वाले उसकी खोज खबर के लिए इधर उधर पता करने लगे। काफी खोज खबर के बाद भी शंकर का कोई अता-पता नहीं चला और संकटा का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

     शंकर बक्स सिंह की पत्नी सरिता सिंह ने बछरावां कोतवाली में अपने पति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस गहनता के साथ मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि, मामला पंजीकृत कर लिया गया है। परिजनों द्वारा बताए गये, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही शंकर बक्स सिंह को खोज निकाला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ