श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भक्त दे रहे दिल खोल दान, 26 दिन में ही आ गया ₹1000 करोड़।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि, श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लगातार दान आ रहा है। उन्होंने बताया कि, अभी फ़िलहाल यह बताना मुश्किल है कि, कितना दान मिला है, लेकिन लगभग 1000 करोड़ के आसपास का दान रामलला मंदिर के लिए आ चुका है।

     आपको बता दें कि, चंपत राय ने कहा कि, अभी बहुत क्लियर भी होने हैं और कैश भी जमा होना है। उन्होंने बताया कि, 1 लाख 50,000 टोलियां धन संग्रह अभियान में लगी है। चंपत राय ने बताया कि, अशोक सिंघल के समय आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोनपुरा के साथ 1992 में एक अनुबंध किया गया था, उसमें कुछ बिंदु बढ़ाए गए हैं। दूसरा अनुबंध 70 एकड़ में मंदिर का हिस्सा छोड़कर बाकी बचे हुए हिस्सों का डेवलपमेंट है। उसको विकसित करने के लिए टाटा कंसल्टेंसी के साथ अनुबंध हुआ है। तीसरा अनुबंध बचे हुए हिस्से का आर्किटेक्ट क्या हो? कहां पर बिल्डिंग बनाई जा सकती है, और उसका वास्तु शास्त्र कैसा हो, उसका मानचित्र कैसा हो डिटेलिंग का काम है। अनुबंध नोएडा की फार्म डिजाइन एसोसिएट के साथ हुआ है।

    इस मौके पर भाजपा नेता अतुल सिंह, एनडी पाठक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ