अब तक 323 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया कोविड-19 टीका कल तहसील के राजस्व व अधिकारियों के 125 लोगों को लगाया जाएगा टीका।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत पहले चरण के तीसरे दिन आज सीएचसी परिसर में छूटे 70 लोगों में से 41 लोगों को आज पुन: टीका लगाया गया। संतोष की बात यह रही कि, टीकाकरण के आधे घंटे बाद उन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला। सीएससी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, कुल 347 के सापेक्ष 323 लोगों को टीका लगाए जा चुके हैं अब महेश 24 वे लोग शेष रह गए हैं। जिनमें धात्री महिलाएं, व गर्भवती महिलाएं भी शामिल है। जिन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उचित समय पर टीका लगाया जाएगा।



   आपको बता दें कि, अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने यह भी बताया कि, शुक्रवार को 125 तहसील के राजस्व कर्मियों और अधिकारियों को पहला डोज लगाया जाएगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था तैयार कर ली गई है। वैक्सीनेशन का काम सुबह 9:00 बजे से अस्पताल परिसर में शुरू किया जाएगा। ज्ञात हो कि, कोरोना टीकाकरण का यह कार्य फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ