महराजगंज/रायबरेली: गरीब और बेसहारा लोगों में कंबल वितरण का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक राजा राम त्यागी ने क्षेत्र भर में घूम घूम कर गरीब असहाय और दिव्यांगों को सैकड़ों कंबल वितरित किए।
आपको बता दें कि, इस दौरान श्री त्यागी ने कहा कि, भाजपा नेतृत्व ने आवाहन किया था कि, समाज के समर्थ लोग गरीबों दिव्यांगों की दिल खोलकर मदद करें। इसी के चलते उन्होंने समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से इस कार्य को प्रारंभ किया है, और वह क्षेत्र में भ्रमण करके जहां देखते हैं कि, यह व्यक्ति पात्र है, तो उसको कंबल निशुल्क प्रदान करते हैं। यह करने से उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है।
उधर सेनपुर गांव के रहने वाले मनोज सविता को जब श्री त्यागी ने कमल ओढ़ाया, तो मनोज गदगद हो गए। मनोज ने पूर्व विधायक व उनके सहयोगियों का आभार जताया। इसके अलावा श्री त्यागी ने सड़क के किनारे घूम रहे कई असहाय लोगों को भी कंबल वितरित किया।
श्री त्यागी ने कहा कि, उनका यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने समाज के समर्थ लोगों से अपील की है कि, वह भी गरीब और बेसहारा तथा दिव्यांगजनों की दिल खोलकर मदद करें।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रपाल यादव, नीरज कुमार, जगदीश लोधी, महेश प्रसाद उर्फ पप्पू वीडीसी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी शाह मोहम्मद उर्फ कुनई आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ