अब रायबरेली के युवाओं को भी फिल्मों में काम करने का मिलेगा अवसर, हुआ फिल्म नाबालिक का ऑडिशन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: रुपहले पर्दे पर भी रायबरेली के चेहरे नजर आएंगे। यहां छिपी प्रतिभाओं को उभर कर सामने आने का सुनहरा मौका आ गया है। जबकि रायबरेली जिले के ही शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (कार्यकारी निदेशक) दुर्गेश चौहान अपनी अगली फिल्म नाबालिक के फिल्मांकन की शीघ्र ही शुरुआत करेंगे, और इसमें रायबरेली के युवा चेहरों का चयन करके उन्हें फिल्म में किस्मत आजमाने का मौका देंगे।

    आपको बता दें कि, इसी क्रम में निर्माता-निर्देशक रवि श्रीवास्तव के साथ उन्होंने विगत 31 जनवरी 2021 को रायबरेली शहर के एमजीआई रोड साईं मंदिर लखनऊ रोड पर इच्छुक प्रतिभाओं का साक्षात्कार लिया। जिसमें जिले के सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर अपना ऑडिशन दिया। युवाओं में फिल्मों में काम करने के प्रति एक अजब सा उत्साह देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ