रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हलोर चौराहे से पहले एक तालाब के समीप तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची 112 एंबुलेंस पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती देर रात की है बताते हैं कि, बोलेरो सवार घायल अशोक सिंह पुत्र रामनरेश निवासी गहिरा मजरे मोन व शिवेंद्र मिश्रा पुत्र जमुना प्रसाद मिश्रा निवासी हलोर की बोलेरो से भानु पुत्र भदोरिया निवासी भतीजे पुर, यह तीनों एक बरीक्षोत्सव कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे, तभी हलोर से पहले तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आनन फानन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 112 एंबुलेंस को फोन किया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।




0 टिप्पणियाँ