मुंबई मायानगरी तक छोटी फिल्म सिटी शिवगढ़ के चर्चे।। Raebareli news ।।


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: आज हम लखनऊ प्रयागराज स्थित बछरावां से 16 किलोमीटर दूर शिवगढ़ के बारे में बताएंगे। जोकि, एक छोटी सी फिल्म सिटी भी है। कहने को तो, यह एक ब्लॉक है। लेकिन इसकी शख्सियत बहुत ऊंची है। क्योंकि इसके चर्चे मुंबई जैसे शहर में भी होते हैं। यह छोटा सा क्षेत्र बहुत ही सुनियोजित ढंग से व्यवस्थित है।

    आपको बता दें कि, शिक्षा के क्षेत्र में भी यह बहुत आगे है। क्योंकि यहां एक ओर केंद्रीय विद्यालय बच्चों का सुनहरा भविष्य बना रहे हैं, तो वहीं यूपी में अपनी पहचान रखने वाला एग्रीकल्चर का बेस्ट कॉलेज बरखंडी और आईटीआई इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट भी यहीं पर स्थित है, इसके अलावा और भी बहुत सी फैसिलिटीज यहां पर है। जैसे कि, प्राइवेट स्कूल, गवर्नमेंट चिकित्सालय। यहां के बच्चे किसी भी प्रकार के खेल क्षेत्रों से अज्ञान ना रहे, इस वजह से राजा साहब ने स्टेडियम बनवाया। यहां पर क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल जैसे खेल, और समय-समय पर टूर्नामेंट भी होते रहते हैं।

     तो दोस्तों शिवगढ़ आएं और यहां के रजवाड़ों के बारे में आप को ना बताएं, ऐसा हो नहीं सकता। क्योंकि आज इसका इतना नाम रजवाड़ों की वजह से ही है। 1942 में राजा बरखंडी महेश प्रताप सिंह ने इटालियन मार्बल से लैस जयपुर के महान कार्यगिरो से महेश विलास पैलेस बनवाया, जिसे शिवगढ़ के राजा राकेश प्रताप सिंह की कोठी कहते हैं। यह बेहद खूबसूरत और मनमोहक कोठी है। यह कोठी यूपी के 6 महलों हेरिटेज लिस्ट में शामिल है। आज इसकी खूबसूरती की वजह से यहां आए दिन किसी न किसी फिल्म की शूटिंग होती रहती है।

     तो आप सोच रहे होंगे मुंबई में शिवगढ़ के चर्चे ! छोटी फिल्म सिटी ! तो हां ! यह सच है ! क्योंकि बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दुर्गेश चौहान एवं सनोज मिश्रा, जोकि एक बहुत ही पॉपुलर फिल्ममेकर है। वह यहीं से बिलॉन्ग करते हैं। यहां पर बहुत सी फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। जैसे कि, बॉलीवुड और भोजपुरी। बॉलीवुड की बात करें, तो आप सोच में पड़ जाएंगे। तो ज्यादा सोचना नहीं है।

    बॉलीवुड के अजय देवगन की फेमस मूवी रेड, सैफ अली खान बुलेट राजा, और जबरिया जोड़ी समेत अभी हाल ही में सूट की गई दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म "जान लेबू का" जैसे फिल्में यही बनी है। अगर आप छोटी सी फिल्म सिटी शिवगढ़ नहीं गए हैं, तो जरूर जाइए क्योंकि यहीं आपको देखने को मिलेगा, शिवगढ़ के राजा राकेश प्रताप सिंह का महेश विलास पैलेस राज महल।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ