राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान में मातृशक्ति भी बढ़ चढ़कर निभा रही अग्रणी भूमिका।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे की नगर सेवा बस्ती गांधीनगर में मातृ शक्ति द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण अभियान में घर घर जाकर अलख जगाई गई। वहीं महिलाओं ने सपरिवार सहयोग देकर समाज को राम भक्ति का संदेश दिया। रायबरेली जनपद की फायर ब्रांड भाजपा नेत्री व समाज सेविका सुधा अवस्थी एवं आरती गुप्ता समेत किरण जायसवाल ने सघन अभियान जारी रखा है।

    आपको बता दें कि, इसी क्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय में डॉ एएन राय प्राचार्य ने विद्यालय परिवार के साथ श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण अभियान में सहयोग किया। विद्यालय आवास में महिलाएं अपने बीच समाज सेविका सुधा अवस्थी एवं आरती गुप्ता को पाकर अभिभूत थी कि, उनकी भी समर्पण निधि संभव हो सकी।

   श्रीमती अवस्थी ने कहा कि, राम मंदिर निर्माण पीएम नरेंद्र मोदी और योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंदिर के बाद अयोध्या विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी के रूप में स्थापित होगी। राम मंदिर जन आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति है। इसे किसी एक धनाढ्य व्यक्ति की जागीर न बनाकर जन जन का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, इस अभियान के तहत अब तक करोड़ों रुपए एकत्र हो चुके हैं। इस अभियान में यह प्रयास किया जा रहा है कि, गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपनी श्रद्धा भाव के साथ योगदान दे सके। उसे भी अनुभूति हो कि, राम के काम में ईंट उनकी भी लगी है।

   श्रीमती अवस्थी ने बताया कि, राम मंदिर निर्माण के लिए भक्त बढ़-चढ़कर दान दे रहे हैं। मंदिर निर्माण में पूरे जनपद सहित देश भर के प्रत्येक परिवार की सहभागिता हो, इसलिए समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ