महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल मनी मजरे पहरे मऊ गांव में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही एक युवक को 2 लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटहिल की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादिनी ब्रज रानी पत्नी बृजेश कुमार ने कहा है कि, बीती रात लगभग 9:00 बजे उसका पति बृजेश कुमार घर आ रहा था, तभी घर के बाहर गांव के ही दबंग प्रतिपक्षी गण बबलू पुत्र लल्लू, राम असरे पुत्र पल्लू एक राय होकर घात लगाए बैठे थे, वादिनी के पद के पहुंचते ही गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से लैस उन लोगों ने बृजेश को मारा पीटा जिसमें उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले में कोतवाली प्रभारी शरद कुमार का कहना है कि, चोटहिल के पत्नी की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचना के उपरांत दोषी पाए जाने पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ