अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग से घर की गृहस्थी स्वाहा।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे फेरू मजरे दौतरा गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में घर का संपूर्ण सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना परिवारी जनों ने दूरभाष पर उपजिलाधिकारी सविता यादव को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी सविता यादव ने हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।

      आपको बता दें कि, पूरे फेरू मजरे दौतरा गांव निवासी लल्लन पुत्र रामसेवक का पूरा परिवार कच्चे मकान पर रखें छप्पर के नीचे रहकर जीवन यापन करता था। बीती रात 11:00 बजे अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई, और देखते ही देखते सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसमें खाद्य सामग्री कपड़ा समेत सामान जलकर स्वाहा हो गया। 


   जैसे ही परिजनों को आगजनी की सूचना मिली आनन-फानन किसी तरह परिजनों ने आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया। पीड़ित लल्लन पुत्र रामसेवक के मुताबिक लगभग 50 हजारों रुपए का सामान जलने से नुकसान हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ