छठे दिवस की श्रीमद भागवत कथा का भक्तिमय समापन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूरी पर ग्राम बरीबारा मजरे मऊ में यजमान राजकुमार मौर्य, उनकी पत्नी किरन मौर्य एवं परिवार द्वारा विगत 4 फरवरी से 11 फरवरी 2021 तक सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। जोकि 4 फरवरी 2021 के प्रथम दिवस कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होकर छठे दिवस की कथा में कृष्ण लीला और कंस वध के साथ संपन्न हुआ। उक्त श्रीमदभागवत कथा के कथावाचक पंडित पुष्पमणि महाराज नारायणपुर सलेथू वाले हैं। इनकी मधुर वाणी से प्रतिदिन श्रोता श्रीमद् भागवत सुनते हैं। इनके सहयोगी के रुप में पंडित सुजीत तिवारी त्रिवेदीगंज बाराबंकी, वृंदा प्रसाद घोरौना, अतुल तिवारी नारायणपुर है।

    आपको बता दें कि, सप्ताह भर चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के छठे दिन तक कथावाचक पंडित पुष्प मणि महाराज द्वारा श्रीमदभागवत कथा के अलग अलग पात्रों और खंडों का वर्णन किया गया। इसमें प्रथम दिवस पर राजा परीक्षित की कथा, राजा बलि की कथा, श्रीकृष्ण जन्म, कृष्ण सुदामा की मित्रता और रुखमणी विवाह प्रमुख था। वहीं सबसे ज्यादा आनंद भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म और रुखमणी विवाह में उठाया। इस दौरान कथा स्थल वृंदावन मे तब्दील हो गया था। सभी भक्तों ने भगवान कृष्ण के जन्म और विवाह में जमकर आनंद उठाया।

    वहीं कथा का विश्राम गीता ज्ञान, पूर्णाहुति और 11 फरवरी 2021 को विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजन में परीक्षित के रुप में राजकुमार मौर्य सपत्निक बैठे थे। कथा सुनने के लिए प्रतिदिन ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह सहित गांव और आसपास अंचल के लोग भी बड़ी संख्या में कथा स्थल पर पहुंचते है। 

     इस आयोजन को सफल बनाने में अवधेश कुमार यादव, राजू शर्मा, सत्येंद्र कुमार मौर्य, राम लखन विश्वकर्मा, राजबहादुर मौर्य, आशीष मौर्य सहित महिला मंडल एवं ग्रामवासियो का सराहनीय योगदान है। वहीं प्रतिदिन कथा का समय दिन में 1 बजे से अपराहन 4 बजे तक, तथा शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ