हिंदू समाज के हर व्यक्ति को श्री रामलला के मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए अपनी हैसियत के मुताबिक समर्पण राशि।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अयोध्याय में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भाजपा नेताओं ने सैकड़ों लोगों से मिलकर मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्र की, और लोगों से अपील की है कि, अधिक से अधिक तादात में भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान करें।

     आपको बता दें कि, अवध क्षेत्र के धर्म जागरण मंच के विभाग प्रमुख लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट की अगुवाई में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, समर्पण निधि के मंडल संयोजक सरदार फत्ते सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, सभासद विजय धोनी, विनोद कुमार त्यागी, रोहित यादव, विकाश लोधी, विनीत वैश्य आदि ने महराजगंज कस्बे के सुखाई का पुरवा, रानी का पुरवा, रायबरेली रोड, तथा सुपर मार्केट आदि का पैदल भ्रमण कर सैकड़ों लोगों से मुलाकात कर उनसे स्वेच्छा से अपनी हैसियत के अनुरूप भव्य श्री राम मंदिर निर्माण में दान करने की अपील की।

   लोगों से आग्रह करते हुए पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा कि, सैकड़ों सालों के प्रयास के बाद यह खुशी हिंदू समाज को प्राप्त हुई है। अब भव्य मंदिर निर्माण में अपना आर्थिक सहयोग प्रदान कर हम लोग आने वाले इतिहास में अपना नाम दर्ज करा ले। यह सुनहरा मौका दोबारा नहीं आएगा। वहीं कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि, श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हमारे लिए ऐतिहासिक गौरव का समय है। हम लोग बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि, हमने अपने जीते जी श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण होते देख रहे हैं।

    इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने कहा कि, हिंदू समाज के हर व्यक्ति को मंदिर निर्माण के लिए कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य प्रदान करना चाहिए। जबकि सरदार फत्ते सिंह ने कहा कि, अब तक समर्पण निधि संकलन में आशातीत सफलता मिली है। आप सभी को मिलजुल कर इस कार्य को पूर्ण कराना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ