श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रहा है एक नटवरलाल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अतरेहटा गांव में एक नटवरलाल द्वारा सरकारी योजनाओं में पंजीकरण करके श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का पंजियन करने के नाम पर अवैध रूप से वसूली करने की शिकायत मिली है। मामले की सूचना युवा सपा नेता और अतरेहटा गांव के प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव ने पत्रकारों को दी है।


  आपको बता दें कि, मीडिया के सामने यहां जारी बयान में श्री यादव ने आरोप लगाया है कि, गांव का रहने वाला उमेश गुप्ता पुत्र सुंदर लाल गुप्ता ने अपने घर पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं जिसमें पैसा दिलाना, साइकिल बांटना आदि स्कीमों का उल्लेख कर के लोगों को लाभ दिलाने के लिए नाम पंजीकरण कर शासन को भेजने का दावा करते हुए भोले-भाले ग्रामीणों से 50 से लेकर ₹100 ऐठ रहा है, तथा लोगों से आधार कार्ड की छाया प्रति और फोटो भी एकत्र कर रहा है। जबकि उन्होंने इस बारे में संबंधित विभागीय कर्मियों से जानकारी की, तो पता चला कि, किसी भी व्यक्ति को विभाग द्वारा इस तरह के कार्य करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।

      युवा नेता श्री यादव ने उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी से मामले की छानबीन कर इस व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए जिन लोगों को ठगकर इसने पैसा वसूला है। उनको पैसा वापस कराया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ