रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव में एक युवती ने एक युवक पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत कर लिया है।
आपको बता दें कि, नारायनपुर मजरे मोन गांव की रहने वाली एक अविवाहित युवती ने अपने पड़ोस के ही गांव पूरे पल्टगीर मजरे मोन के रहने वाले विजय कुमार यादव पुत्र रामकिशन पर आरोप लगाया है कि, वह अपने रास्ते आ रही थी, उसे अकेला पाकर अभियुक्त ने उससे अश्लील बातें करते हुए छेड़खानी की। जब युवती ने विरोध किया और शोर मचाया, तो विजय कुमार ने उसके साथ मारपीट भी की। लोगों को आता देख अभियुक्त मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले में युवती की तहरीर पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत आपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक के विरुद्ध कड़ी बैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ