आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज मेंं हुआ मेहंदी एवं सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां क्षेत्र के सेहगों पश्चिम में स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में सेल्फी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ कॉलेज के प्राचार्य डॉ0एन0के0 अग्रवाल द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के फार्मेसी विभाग के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आपको बता दें कि, मेहंदी प्रतियोगिता में जहां छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए एक से एक डिजाइन कर मेहंदी कला का प्रदर्शन किया। वहीं सेल्फी ग्रुप प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए रचनात्मक तरीके से सेल्फी ली। प्रतियोगिता के समापन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एनके अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, स्वस्थ्य प्रतियोगिताएं हमेशा प्रतिभागियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करती हैं, साथ ही प्रतियोगिताओं के आयोजन से छुपी हुई प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं।
कॉलेज द्वारा आयोजित मेंहदी एवं सेल्फी प्रतियोगिता की सभी छात्र- छात्राओं ने तारीफ करते हुए कहा कि, ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है। इस मौके पर अध्यापक अरुण यादव, सीपी दुबे, आराधना चौधरी, हर्ष सिंह, रवि शंकर तिवारी, अंशू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ