रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां लालगंज हाईवे पर विकास नगर मोहल्ले के पास एक ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक कलुई खेड़ा गांव के रहने वाले राम सजीवन 55 पुत्र शीतला सिंह अपनी पत्नी रजऊ देवी 52 के साथ ओरी दास बाबा मंदिर महराजगंज में दर्शन करने के पश्चात अपने गांव वापस आ रहे थे। बुधवार लगभग 3:00 बजे बछरावां लालगंज हाईवे पर विकास नगर मोहल्ले के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि, बाइक ट्रक के अगले हिस्से में पूरी तरह से समा गई।
स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि ड्राइवर फरार होने में कामयाब रहा।
थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। चालक मौके से फरार हो गया।वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ