रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज पुलिस ने थुलवासा चौकी क्षेत्र के गांव पिंडारी खुर्द के रहने वाले अभिषेक सिंह उर्फ टेकारी पुत्र इंद्रेश सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि, अभियुक्त के खिलाफ अनेक थानों में विभिन्न प्रकार के संगीन अपराध के मुकदमे दर्ज हैं, और वह अभ्यस्त अपराधी है।
आपको बता दें कि, कोतवाल शरद कुमार के मुताबिक अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ टेकारी का क्षेत्र में भयंकर आतंक व्याप्त है, जिसके चलते उसका समाज में स्वच्छंद घूमना उचित नहीं है। इसलिए उसके विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही करने की इजाजत मिल गई है, और उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

0 टिप्पणियाँ