73 पुलिसकर्मियों को लगाया गया कोविड-19 टीका।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स टीकाकरण अभियान के पांचवें  चरण में पुलिस कर्मियों के टीकाकरण अभियान में 82 के सापेक्ष 73 पुलिस कर्मियों को टीकाकरण कराया गया, जिसमें कोतवाल शरद कुमार सहित सभी पुलिसकर्मियों व महिला आरक्षी भी शामिल है। वहीं क्षेत्राधिकारी महराजगंज ने विगत 3 दिन पहले रायबरेली में अपना कोविड-19 टीकाकरण करवा लिया था। खास बात यह रही कि, किसी भी पुलिसकर्मी को टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई, सभी हंसते मुस्कुराते टीका लगने के  आधा घंटा सीएचसी में बिताने के बाद वापस थाने लौट आए। 


    आपको बता दें कि, पूर्व नियत कार्यक्रम के तहत सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पुलिस विभाग को लगाया गया टीका टीकाकरण अभियान के प्रभारी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, 82 में से 73 पुलिस कर्मियों का टीकाकरण आज हो गया है। जिसमें कोतवाल शरद कुमार भी शामिल है।

    इस मौके पर डॉक्टर रिजवान एसीएमओ, डॉक्टर प्रवेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव चीफ, डॉक्टर भावेश यादव, डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर अनिल कुमार भारद्वाज, डॉ शिवेंद्र मिश्रा, डॉक्टर अकील, चीफ फार्मेसिस्ट, फार्मासिस्ट हरीश श्रीवास्तव, सनिल सिंह वार्ड बॉय, सुमित वार्ड बॉय, शिवाकांत बीसीएम, विष्णु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ