शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुडुचेरी का दौरा किया, जहां उन्होंने मछुआरों और किसानों से बातचीत की, और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल एक राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत की।
आपको बता दें कि, राहुल गांधी के इस दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां राहुल गांधी का ऑटोग्राफ लेते वक्त एक लड़की रोने लगी, जिसके बाद उन्होंने लड़की को गले लगाया और उनको शांत किया। पुडुचेरी में राहुल गांधी छात्र-छात्राओं से संवाद करने पहुंचे थे। जहां एक लड़की उनका ऑटोग्राफ लेने आई। जैसे ही राहुल ने ऑटोग्राफ दिया, तो लड़की भावुक हो गई। तो राहुल ने उनसे हाथ मिलाया। लड़की और रोने लगी। फिर राहुल ने उनको गले लगा लिया, और उनको शांत किया।
लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। राहुल गांधी ने विगत बुधवार को कहा कि, 1991 में अपने पिता राजीव गांधी की हत्या से उन्हें काफी दुख हुआ था, लेकिन इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति उनके मन में कोई नफरत या गुस्सा नहीं है, तथा उन्होंने उन लोगों को माफ कर दिया है। एक विद्यार्थी ने उनसे सवाल किया, ‘‘लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) ने आपके पिता की जान ले ली थी, इन लोगों के बारे में आपकी क्या भावनाएं हैं?'' इसके जवाब में राहुल ने कहा कि, हिंसा आपसे कुछ छीन नही सकती। उन्होंने कहा "मुझे किसी के प्रति गुस्सा या नफरत नहीं है। निश्चित रूप से, मैंने अपने पिता को खो दिया और वह मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था।
उन्होंने कहा कि, यह किसी के दिल को अलग कर देने जैसा था। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा कि उन्हें काफी दुख हुआ, लेकिन क्रोध नहीं है। ना ही उनके मन में कोई नफरत है और ना ही क्रोध है। उन्होंने माफ कर दिया।

0 टिप्पणियाँ