महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के छात्र छात्राओं द्वारा एसजेएस रायबरेली में स्थापित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला स्पेशल वाक का भ्रमण किया गया। साइंस लैब भ्रमण के दौरान छात्रों में एक उत्साह दिखाई दिया, जिसे विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह सहप्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह व प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा द्वारा स्पेशल वाक साइंस लैब का भ्रमण कराकर बच्चों के उत्साह को एक नई दिशा प्रदान की गई।
आपको बता दें कि, साइंस लैब के निर्माता निहाल सिंह द्वारा बच्चों को स्वयं नई नई खोज कर अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को लिक्विड, नाइट्रोजन, बॉयल, लॉ आदि नियमों को भलीभांति समझाया गया।
विदित हो कि, एसजेएस हमेशा से ही अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नई सोच व खोज के लिए महराजगंज ही नहीं पूरे जनपद में विख्यात है। वह नित नई नई खोज कर बच्चों का विकास करने पर विश्वास रखता है। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक रमेश बहादुर सिंह द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु हर संभव प्रयास किया जाता है। जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं में नई सोच का संचार किया जा सके।



0 टिप्पणियाँ