एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का कप हलोर की टीम ने किया अपने नाम।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हलोर गांव के खेल मैदान पर रजा स्पेटिंग की तरफ से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदीप पटेल अध्यक्ष व्यापार मंडल ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभारंभ किया।

     आपको बता दें कि, रजा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय टूर्नामेंट का पहला मैच हलोर और अलीपुर के बीच खेला गया जिसमें हलोर की टीम विजई हुई वहीं दूसरा मैच जमुरावां और पुरासी के बीच खेला गया जिसमें पुरासी की टीम विजई हुई इसी के साथ तीसरी पारी में दोनों हलोर और पुरासी की विजई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें हलोर की टीम ने मैच को जीतकर कप अपने नाम कर लिया।

    खेल प्रतियोगिता के अंत में प्रदीप पटेल ने खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए कहा कि, आज के युवा ही देश को ऊंचाई पर ले जा सकता है। युवाओं को जहां जहां भी जरूरत पड़ी वे कंधे से कंधा मिलाकर उनके बीच खड़े मिलेंगे।

    इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक निसार अहमद, भूतपूर्व सैनिक इस्माइल, वसीम, सोनू, जान मोहम्मद, शुभम पटेल, सतगुरु सहित बड़ी तादाद में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ