राम काज के लिए समर्पित है भाजपा नेता अतुल सिंह।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

ऊंचाहार/रायबरेली: भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के रोझइया गोकुलपुर व बेनी कामा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी व श्री राम मंदिर निर्माण में सबको राशि समर्पण करने की अपील की। 


   आपको बता दें कि, श्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। गांव, गरीब, किसान का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना आदि योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंदों को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश के साथ-साथ चौमुखी विकास हो रहा है। 


   श्री सिंह ने कहा कि, हम सभी को राम जन्मभूमि निर्माण में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, अरुण सिंह, विजय मिश्रा, कप्तान सिंह, उमेश रावत, रामेश यादव, मुकुल सिंह, मनोज मिश्रा, समर बहादुर सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ