रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक सभागार में शनिवार को दिव्यांग उपकरण वितरण हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 67 दिव्यांगों को चिन्हित किया गया। मौके पर उपस्थित 45 दिव्यांगों को उपकरण व किट वितरित किए गए। विकासखंड प्रांगण में बांटे गए दिव्यांग उपकरण वितरण अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जयसवाल व खंड विकास अधिकारी महराजगंज प्रवीण कुमार पटेल ने हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिल पाने वाले 28 लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा कार्मिक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रभात बाजपेई उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, उपस्थित प्रभात बाजपेई ने बताया कि, 28 ट्राईसाईकिल, 6 श्रवण यंत्र, 9 दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों हेतु स्मार्ट कैन,17 एडीएल किट मानसिक विक्षिप्त लोगों के लिए तथा 7एमआर किट वितरित किए गए हैं।



0 टिप्पणियाँ