महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गांव पूरे दुबे बाजार मजरे मऊ में आगामी 21 तारीख दिन रविवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा।
आपको बता दें कि, 21 फरवरी 2021 को प्रातः 9:00 बजे से कार्यक्रम स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों नर और नारी या पारंपरिक वेश में कलश यात्रा में शामिल होंगी। इसके उपरांत अगले दिन यानी 22 फरवरी 2021 को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की औपचारिक शुरुआत होगी। जिसमें जाने-माने विद्वान श्रीमद् भागवत कथा पर प्रवचन करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का समापन आगामी 28 फरवरी को किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक पंडित रूद्रप्रसाद अग्निहोत्री ने मीडिया को देते हुए कहा कि, क्षेत्र के धर्म श्रद्धालु लोगों से आग्रह है कि, इस आयोजन में शामिल होकर ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाना कतई ना भूलें।

0 टिप्पणियाँ