कोतवाल शरद कुमार और उप निरीक्षक विकास चौधरी की इस कामयाबी पर क्षेत्रवासी कर रहे मुक्त कंठ से सराहना।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: पुरानी कहावत है कि, पुलिस अपने आप पर आ जाए, तो सात समंदर पार से भी वांछित को ढूंढ कर ले आ सकती है। यह बात आज तब सच साबित हुई, जबकि वर्ष 2018 में बगैर परिजनों की जानकारी के एक 21 वर्षीय युवती रहस्यमई ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारी नातेदारी और संभावित कई ठिकानों पर महीनों महीनों उसकी खोजबीन की थी। लेकिन कोई पता नहीं चला था। अंत में पुलिस ने गायब युवती को थाना हैदर गढ़ जनपद बाराबंकी के नेटबीरन गांव में उस समय बरामद कर लिया, जबकि युवती का दावा है कि, वह अपनी सहमति से एक व्यक्ति के साथ विवाह रचाकर दांपत्य जीवन व्यतीत कर रही है। फिलहाल पुलिस ने युवती को बरामद करके उसके कथित पति को भी पकड़ लाई है।

     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के जिहवा गांव के रहने वाले सत्रोहन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि, 2018 में उसकी लड़की शशि रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गई है। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई थी। समय बीतता गया, अधिकारी बदलते गए। लेकिन कोतवाल शरद कुमार की निगाह में जब यह मामला आया, तो उन्होंने उप निरीक्षक विकास चौधरी को मामले का अनावरण करने का निर्देश दिया। इस पर सक्रिय हुए दरोगा विकाश चौधरी ने अंततोगत्वा मुखबिरों का जाल फैलाकर शशि का पता लगाने में कामयाबी हासिल कर ली, और युवती के वर्तमान लोकेशन के आधार पर नटबीरन थाना हैदर गढ़ पहुंच गए। तो पता चला कि, लड़की वहीं रह रही है।

     पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए उसके पति को भी कोतवाली ले आई है। अब देखना यह है कि, कोर्ट में मामला जब प्रस्तुत होगा, तो लड़की क्या बयान देती है ,और मामले का निस्तारण कैसे होता है। फिलहाल क्षेत्रीय लोग कोतवाली प्रभारी शरद कुमार और उप निरीक्षक विकास चौधरी की इस कामयाबी पर उनकी मुक्त कंठ से सराहना कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ