रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरवल मजरे जतुआ टप्पे में घर के पानी के निकास को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि, एक पक्ष की ओर से किए गए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, मामले में एक पक्ष की ओर से भुक्तभोगी मीरा सिंह पत्नी स्वर्गीय सर्वेश सिंह ने आरोप लगाया है कि, उसके घर के पानी के निकास को उसके पड़ोसी शिव प्रताप सिंह पुत्र भगवान बक्स सिंह जबरन रोक रहे थे। जब उसने मना किया, तो शिव प्रताप सिंह अमादा फौजदारी हो गए, और गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शिव प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि, दूसरे पक्ष के ओर से मीरा देवी के पक्ष में बृजेश सिंह पुत्र राम शरण सिंह, अमरेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह, अतुल सिंह पुत्र जगदीश, विवेक पुत्र सर्वेश तथा पहलाद पुत्र रामचरण जबरन उसकी ओर नाली निकाल रहे थे। जब उसने मना किया, तो पांचों ने मिलकर उसका घर घेर लिया, तथा मारपीट पर उतारू हो गए। घर में घुसकर उसने किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा लिख लिया है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, मामले की विवेचना करने के उपरांत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ