महर्षि ओरी दास बाबा मंदिर प्रांगण में लगे मेले से घर वापस लौट रहे, ढोलक वादक व हाथ ठेले की आमने सामने टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव स्थित महर्षि ओरी दास बाबा मंदिर प्रांगण में लगे मेले से घर वापस लौट रहे, ढोलक वादक की बाइक सामने से आ रहे हाथ ठेले से टकरा गई। जिससे ढोलक बाज के साथ-साथ हाथ ठेला चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

    आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक महराजगंज कस्बे का रहने वाला सलमान 35 ढोलक बजाने का काम करता है। वह मेले में एक संगीत पार्टी के साथ ढोलक बजाने गया था। जहां से फुर्सत पाने के बाद वह घर की ओर चला, तभी महराजगंज इन्हौना रोड पर मोन गांव के निकट सामने से हाथ ठेला लेकर आ रहे मऊ गांव के रहने वाले घनश्याम गुप्ता पुत्र बद्री प्रसाद के हाथ ठेले से बाइक टकरा गई, और सलमान तथा घनश्याम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर के चोटे अधिक गहरी देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ