रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील महराजगंज के बछरावां थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में एक देवस्थान की भूमि पर जबरियन कब्जा किए जाने के मामले में प्रशासन ने अपनी मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध अतिक्रमण हटवाया।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गजियापुर मजरे शेखपुर समोधा में देवस्थान के नाम से कुछ भूमि अभिलेखों में दर्ज है, जिस पर गांव के ही रामचंद्र पुत्र अज्ञात, चौहाना पत्नी सतनू, शेरा पुत्र ओम प्रकाश द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया था, मंदिर के पुजारी बाबा राम नारायण दास व प्रबंध समिति के सदस्य सत्यनारायण पुत्र रघुवीर, चंद्रशेखर पुत्र छोटेलाल, गुरचरण पुत्र कल्लू प्रसाद, व राजेश गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता के द्वारा मंदिर का निर्माण कराने के लिए जब नीव की खुदाई कराई जाने लगी, तो उपरोक्त अवैध कब्जेदारो द्वारा विरोध किया गया, और यह लोग आमादा मारपीट हो गए। जिस पर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा स्थानीय प्रशासन से अवैध कब्जेदारों से कब्जा मुक्त कराने की फरियाद की गई थी, जिस पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के आदेश जारी कर दिए थे। जिसमें लेखपाल राघवेंद्र प्रताप सिंह को आदेशित किया गया था कि, वह मंदिर की भूमि को मौके पर पहुंचकर खाली कराएं।
इस कार्य में स्थानीय थाने के एसआई अमरनाथ, हेड कांस्टेबल सलाउद्दीन, कांस्टेबल राणा, जयशंकर, अमित कुमार, महिला कांस्टेबल शालू शर्मा, रश्मि, सोनी, गीता सिंह की मौजूदगी में मंदिर की भूमि को मुक्त कराया गया।
प्रशासन के इस कार्य से लोगों में जहां प्रसन्नता का माहौल है, तो वहीं क्षेत्र के भू माफियाओं में दहशत व्याप्त हो गई है।



0 टिप्पणियाँ