आवारा गोवंश के आतंक से घंटों हला कान रहा पुलिस प्रशासन कस्बे में काफी देर बाधित रहा यातायात।। Raebareli news ।।

 

 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां कस्बे में आजकल जहां आवारा गोवंशो के आतंक से कस्बे वासी सहित प्रशासन परेशान है, तो वहीं क्षेत्र के किसानों का भी बुरा हाल है। आलम यह है कि, हरी-भरी फसलें आवारा गोवंश झुंड के रूप में खेतों में घुसकर चट कर जा रहे हैं। जिसके कारण दिन रात किसान अपनी फसल की रखवाली के लिए खेतों में पड़ा रहता है। परंतु जैसे ही वह चूक जाता है झुंड के झुंड यह आवारा जानवर किसान की मेहनत से उपजाई गई फसल को चट कर जाते हैं। ऐसा नहीं है कि, इन जानवरों का आतंक केवल किसानों को ही झेलना पड़ता है। इन गोवंशों का आतंक बछरावां कस्बे में भी चरम पर है, जहां आने जाने वाले यात्रियों तथा वाहनों के लिए भी बवाल ए जान साबित हो रहे हैं।


   आपको बता दें कि, ऐसा ही एक नजारा महराजगंज तहसील क्षेत्र के बछरावां चौराहे पर उस समय देखने को मिला, जब मुख्य चौराहे पर दो आवारा सांड आपस में टकरा गए। उनका मल्लयुद्ध इतना भयानक था कि, लखनऊ इलाहाबाद राजमार्ग पर यातायात दोनों तरफ पूरी तरह ठप हो गया, और तो और लड़ते-लड़ते इनके द्वारा कई वाहनों को क्षति भी पहुंचाई गई, चौराहे पर मौजूद पुलिस बल के जवान इन्हें भगाने का प्रयास करते रहे, परंतु लड़ने में मस्त यह गोवंश किसी भी तरह पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।


   इसी बीच 1 सांड ट्रक की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसका एक पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया। तब कहीं जाकर यह मल्लयुद्ध समाप्त हुआ। पुलिस वालों की सूझबूझ से उस घायल गोवंश को किसी तरह ट्रक के नीचे से निकाला गया, और इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ