रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले के पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। इसी क्रम में आज ब्लॉक परिसर में होने वाली किसान महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। जिसकी जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने पत्रकारों को दी है।
आपको बता दें कि, पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा किसानों की एक बड़ी महापंचायत करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। लेकिन बीती रात जिले के पूर्व सांसद और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री तथा गांधी नेहरू परिवार के विश्वसनीय व अति करीबी कैप्टन सतीश शर्मा के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। यहां ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश सचिव सुशील पासी की मौजूदगी में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कैप्टन सतीश शर्मा के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला, और सर्वसम्मति से आज की किसान महापंचायत को स्थगित करने को का निर्णय लेते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस मौके पर एआईसीसी के सदस्य और पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, महामंत्री भरत मिश्रा, दिनेश मिश्रा, हौसला प्रसाद तिवारी, अब्दुल सत्तार, राहुल सिंह, आशुतोष सिंह, प्रिंसू वैश्य, इरशाद आलम, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, अरुण प्रकाश वर्मा, मनोज कसेरा, राम उदित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने 2 मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

0 टिप्पणियाँ