महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर और असनी गांव के बीच अभी साम 7:00 बजे के बीच बाइक सवार दो मुसाफिर बाइक के अनियंत्रित हो जाने से पेड़ में जा भिड़े, जिससे दोनों को बहुत गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके हालत को नाजुक देखते हुए दोनों को रायबरेली जिला चिकित्सालय रेफर किया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के गांव राजापुर का रहने वाला अजय 22 पुत्र हरीनाथ बाइक से अपने ननिहाल असनी थाना महराजगंज आ रहा था, रास्ते में उसने असनी गांव के रामकुमार 42 पुत्र राम शंकर को बैठा लिया। बताते हैं कि, जैसे बाइक से वह नारायणपुर और असनी गांव के बीच पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बबूल के पेड़ में जा भिड़ी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और दोनों को सीएचसी महराजगंज लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उनकी हालत को नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ