एमसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 12 दिवसीय मैच के छठे में जियापुर शिवगढ़ व सातवें लीग मैच में घुरवारा ने मारी बाजी।। Raebareli news ।।

 

जियापुर शिवगढ़ के शैलेंद्र और महाबल गंज की टीम से अमन सिंह को दिया गया मैन ऑफ द मैच का अवार्ड।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: एमसीसी क्रिकेट क्लब के आयोजकों सतीश सिंह, योगेश मिश्रा, अनुराग सिंह नेता द्वारा आयोजित 2021 क्रिकेट कप के मुकाबले में आज मऊ के पूरे अहलाद स्थित खेल के मैदान में छठा लीग मैच जियापुर शिवगढ़ और छोटा तिवारीपुर के बीच खेला गया, तो वहीं सातवा लीग मैच महाबल गंज सिकंदरपुर और घुरवारा के मध्य खेला गया। मैदान पर खेले गए आज के दोनों मैचों के मुख्य अतिथि रामलाल अकेला पूर्व विधायक सपा व विशिष्ट अतिथि हीरा सिंह तथा राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा रहे। मैच प्रारंभ होने से पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों का बारी-बारी से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया।


   आपको बता दें कि, आज के छठे लीग मैच में जियापुर शिवगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जियापुर शिवगढ़ की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 210 रन बनाए। जबकि जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी छोटा तिवारीपुर की टीम ने मात्र 40 रन बनाकर उसके पूरे खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इस मैच में जियापुर शिवगढ़ की टीम के खिलाड़ी शैलेंद्र ने 12 गेंदों में 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैन आफ द मैच रहे।


   वहीं सातवां लीग मैच घुरवारा व महाबलगंज सिकंदरपुर के बीच खेला गया। जिसमें घुरवारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 170 रन बनाए। जिसके जवाब में मैदान पर खेलने उतरी महाबल गंज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 125 रन ही बना सकी। इस मैच में महाबल गंज के टीम की तरफ से खिलाड़ी अमन सिंह ने 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और 1 विकेट भी लिया। जिन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार एमसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा दिया गया। इस पूरे मैच में बाबू रायनी और भोलू सिंह कमेंट्री बॉक्स से कमेंट्री कर रहे थे।


  इस मौके पर लवलेश कुमार पांडेय, हरिहर सिंह, मुकुल सिंह, डॉ अजय कुमार पांडेय, संदीप सिंह, सुशील सिंह, राहुल सिंह, इरफान रायनी (बाबू), सोनू पांडेय, देशराज प्रधान, राजकुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता सहित सैकड़ों की तादाद में दर्शक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ