भाजपा नेता अतुल सिंह सामान्य ज्ञान और दौड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरस्कार वितरण।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

ऊंचाहार/रायबरेली: विधानसभा के कुढा चक शगुनपुर ब्लॉक डलमऊ में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अजय मौर्या प्रथम, विजय कुमार द्वितीय, रोहित कुमार तृतीय व संदीप जायसवाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में विजय राज प्रथम व विकास यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 


   आपको बता दें कि, इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि, ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में छिपी प्रतिभा निखरने का अवसर मिलता है, और सामान्य ज्ञान का अधिक ज्ञान होता है, वहीं दौड़ से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि, खेल को बढ़ावा देने की लिए मोदी व योगी सरकार द्वारा गांव गांव स्टेडियम बनाने की योजना चल रही है। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक मुकेश जायसवाल ने श्री सिंह का बैच लगाकर स्वागत किया। उसके बाद श्री सिंह ने बरारा व गंजवड़रवा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनी और श्री राम मंदिर निर्माण में सबको राशि समर्पण करने को कहा।


   श्री सिंह ने कहा कि, योगी और मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान का विकास हो रहा है।प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। इसके उपरांत श्री सिंह ने अमराहा में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित जवाबी कीर्तन में में भाग लिया।


    इस अवसर पर भाजपा नेता डीएन पाठक, मंडल अध्यक्ष राम सुमेर लोधी, वीरेंद्र साहू, विजय मिश्रा, प्रधान ओम दत्त सिंह, शिव प्रताप सिंह, पप्पू बाजपेई, रज्जन मौर्या, संदीप निर्मल, भोला साहू, रमेश बाजपेई, अभिषेक सिंह,सुशील बाजपेई, कमलेंद्र फौजी, बृजेश साहू, राधेश्याम यादव, उमानाथ यादव जागेश्वर पाल, सत्येंद्र कुमार, कुलदीप त्रिपाठी, शैलेंद्र पाल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ